सेन्हा: चंदवा विश्रामागार में विधायक प्रकाश राम का गर्मजोशी से स्वागत, जनहित के कई मुद्दे भी उठे
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम के पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर दिशा की बैठक में शामिल होने लातेहार जाने के क्रम में बुधवार की सुबह करीब दस बजे चंदवा के पथ विभाग के विश्रामागार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल - माला पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया।