जोकीहाट: जोकीहाट में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन लोगों को किया गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
Jokihat, Araria | Sep 26, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना पुलिस ने घर में सेंधमारी कर चोरी करने के आरोप में धनगांव निवासी तबरेज उर्फ डाबर को उसके घर से गिरफ्तार किया। मामला महलगांव थाना कांड संख्या 184/26 के तहत दर्ज है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को भी दबोचा। सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।