हनुमानगढ़: सूदखोरों के खिलाफ पीड़ितों ने खोला मोर्चा, 7 दिन का अल्टीमेटम, रणजीतपुरा में बैठक कर बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति
सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने गुरुवार को रणजीतपुरा गांव में बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में सूदखोरी से पीड़ित लोगों ने हिस्सा लिया और आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। पीड़ितों ने सूदखोरों को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में संबंधित मामले वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।