News Report - हाल ही में आई न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद हरिद्वार-देहरादून (ऋषिकेश) मार्ग पर स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ था। बस को बार-बार ओवरटेक करने को लेकर बस चालक और थार चालक के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर थार चालक ने बस चालक और वहां मौजूद अन्य लोगों की ओर तेजी से अपनी गाड़ी दौड़ा दी और उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
बस में सवार यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
#RoadSafety
#TrafficAwareness
#LatestNews
#NewsUpdate
#SafeDriving
DISCLAIMER
This video is intended for news and informational purposes only. It does not promote, support, or encourage any form of violence, hatred, or illegal activity. The content is presented solely to inform the public. Viewer discretion is advised.
Nawabganj, Barabanki | Aug 16, 2026