रामनगर में कांग्रेस के #व्यापकजनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
रामनगर हैडलाइन - आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजन साथियों ने प्रतिभाग किया, बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
#congressuttrakhand#RamnagarCongress #ganeshgodiyal #ranjeetsinghrawat
#youthcongressuttrakhand