घाघरा: बुरहु गांव में बज्रपात से महिला, गाय और दो बकरियों की मौत, पीड़िता ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Aug 13, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव में हुए वज्रपात से ग्रामीण महिला सुमित्रा देवी के एक गाय और दो बकरी की मौत हो गई। घटना के बाबत सुमित्रा देवी ने बताया कि शाम में गाय और बकरी को चराकर वापस घर ला रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई इसी क्रम में हुए वज्रपात से घटनास्थल पर ही गाय और 2 बकरी की मौत हो गई। वहीं पीड़िता ने अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।