बदनोर: 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क चप्पलें, सेवा कार्यों से मासूमों के चेहरे खिले
Badnor, Ajmer | Aug 5, 2026
बदनोर। एकम आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट, ब्यावर के तत्वावधान में संचालित "कदम-कदम अभियान" के अंतर्गत बुधवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रामावास में 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क चप्पलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चप्पलों के साथ पेन और बिस्किट भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। का