सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस और ANTF टीम ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹2 करोड़ 25 लाख की हेरोइन बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं ANTF आगरा जोन की संयुक्त टीम द्वारा नगला जलाल पुल के नीचे वाहनों की चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तो को मादक पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक एवं ₹2,910 नकद बरामद हुए। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 25 लाख है।घर