सिरसागंज: अरांव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र से अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार पुत्र गीतम सिंह, निवासी ग्राम शादीपुर व वीनेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम राहतपुर को गिरफ्तार कर दोनों की कब्जे से कुल 35 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की गई।