इटारसी: कृषि उपज मंडी में रविवार को खरीदी बंद, सोमवार से होगी शुरू: मंडी सचिव
इटारसी कृषि उपज मंडी मे दो दिनों के अवकाश के चलते सोमवार को सुबह से खरीदी शुरू होगी। कृषि उपज मंडी सचिव ने शनिवार शाम को 4 बजे बताया कि समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 अगस्त एवं 16 अगस्त को अवकाश होने तथा मंडी प्रांगण में वर्तमान में कृषि उपज की आवक अधिक होने के कारण उपज की खरीदी नहीं की जा रही है सोमवार को खरीदी होगी ।