हिमाचल की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक | Kangra Express
धर्मशाला : चंबा की धाविका सीमा कुमारी ने Asian Games 2026 में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल और देश का नाम रोशन किया। सीमा ने 32:50.05 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
सीमा की इस उपलब्धि की खास कड़ी धर्मशाला के SAI Sports Hostel से भी जुड़ी है। वर्ष 2015 में उनका चयन SAI Sports Hostel Dharamshala के लिए हुआ था, जहां प्रोफेशनल कोचिंग और बेहतर ट्रेनिंग सुविधाओं ने उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में Asian Games पदक के लिए 16 साल का इंतजार किया था। सीमा के कांस्य के साथ यह इंतजार खत्म हुआ।
चंबा से एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंची सीमा कुमारी की कहानी आज पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है।
Kangra, Kangra | Sep 27, 2026