टीकमगढ़: परेड स्थल पर प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम रद्द, अब कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल पूरी
टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई। इस वर्ष प्रभारी मंत्री के स्थान पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तिरंगा फहराएंगे। रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह ने कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।