मुजफ्फरपुर में रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर विश्व बैंक की टीम ने किया स्थल निरीक्षण
मुजफ्फरपुर। प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना के तहत विश्व बैंक की टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं का जायजा लिया।
टीम ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट और बूढ़ी गंडक नदी के किनारे प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों, पर्यावरणीय पहलुओं और परियोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पदाधिकारी और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी भी विश्व बैंक की टीम के साथ मौजूद रहे।
टीम ने प्रस्तावित परियोजना के तहत नदी किनारे होने वाले विकास कार्यों को लेकर स्थल की मौजूदा स्थिति का अवलोकन किया।
#TirhutNews #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #WorldBank #RiverFront #RiverFrontProject #SikandarpurLakefront
Bihar, India | Oct 1, 2026