ढीमरखेड़ा: गौरा स्कूल में राधिका ने चार का पहाड़ा सुनाकर कलेक्टर का दिल जीता, बच्चों से संवाद के बाद नई सुविधाओं का आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर आत्मीय संवाद किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कक्षा-1 की छात्रा राधिका बागरी ने कलेक्टर के कहने पर बिना झिझक फर्राटे से चार का पहाड़ा सुनाया।