भगवानपुर: महेशपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्माण हेतु राजेश कुमार राय ने 19 कट्ठा 1 धुर भूमि दान कर मिसाल पेश की
जिला समाहर्ता बेगूसराय के निर्देशानुसार महेशपुर में प्रस्तावित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिए समाजसेवी राजेश कुमार राय ने राज्यपाल के नाम 19 कट्ठा 1 धुर भूमि दान कर दी। भूमि दान संबंधी दस्तावेज प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा को औपचारिक रूप से सौंपे गए।