गीदम: दंतेवाड़ा के आईटीआई गीदम में 13 अगस्त को निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप
दंतेवाड़ा के आईटीआई गीदम में 13 अगस्त को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप होगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। सभी योग्य उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।