Public App Logo
शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवकों पर कार्रवाई पलिया पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा अमृत विचार पलियाकलां। थाना पलिया पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो युवकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय भेजा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान ग्राम पकड़िया निवासी मोहन पुत्र रमेश (19) तथा सोनू पुत्र रामनाथ (26) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के विरुद्ध शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, कांस्टेबल रवि कुमार एवं कांस्टेबल अभय सरन शामिल रहे। - Lakhimpur News