गोहद, मौ एवं लहार में हुआ ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का किया वितरण
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज परियोजना गोहद, मौ एवं लहार में किया गया। ऑंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत परियोजना अंतर्गत ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। क्षेत्र अंतर्गत लाभार्थी बच्चें एवं उनके परिजन तथा सामान्य जन समुदाय उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों के द्वारा पेंटिंग की गई। ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गईं। आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया।
ऑंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के तहत बच्चों एवं महिलाओं की प्राथमिक जाँच की गई एवं अंतत: विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
Directorate Women and Child Development, MP
#भिण्ड
#Bhind
16 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026