लोहरदगा: नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरा नगर भवन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।