बहोरीबंद: बाकल और पिपरिया तिराहा में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बलिदान गाथा को किया याद
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर मोहाई, बाकल और पिपरिया तिराहा स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वीरांगना के साहस, शौर्य, स्वाभिमान और देश के लिए दिए बलिदान को याद किया। जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।