रामनगर: रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली सरयू घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान के पार, प्रशासन हुआ अलर्ट
रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली सरयू घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर गया।गिरजा बैराज और शारदा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है।केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी लगातार नदी के जलस्तर पर निगाह बनाए हुए हैं।