हुज़ूर: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता सहित तीन मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जारी
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता सहित तीन मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जारी है। आंदोलन को अब जिला स्तर पर ले जाने की तैयारी है। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक उपवास एवं सत्याग्रह करेंगे। शिक्षक गांधी प्रतिमाओं के सामने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।