भीलवाड़ा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भीलवाड़ा देशभक्ति के रंग में रंगा, बैरवा ने किया ध्वजारोहण
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को भीलवाड़ा के पुलिस लाइन परेड मैदान में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया।