मैहर: मैहर के मंटोलवां गांव में जमीनी विवाद पर महिला पर हमला, पैर में फ्रैक्चर
मैहर। डेल्हा गांव के पास मन्टोलवा में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के पैर में गंभीर चोट आई और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मैहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी सम्पत लोधी को पकड़ लिया है,पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।