तिरोड़ी: सुकली मैंगनीज मायॅल में मजदूरों का शोषण
मजदूरों ने लगाए आरोप समय पर नहीं मिल रही मजदूरी, निकालने की दी जा रही धमकी
बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील के ग्राम सुकली में संचालित भारत सरकार के उपक्रम मैंगनीज मॉयल में मजदूरों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार और आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है। यहां काम करने वाले ग्रामीण मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मायॅल मैनेजर के संरक्षण पर ऐसा कर रहा है। मजदूरों के मुताबिक ठेकेदार उन्हें महीनों तक मजदूरी नहीं देता और जब मायॅल प्रबंधक से