हमीरपुर: सुमेरपुर में मकान मालिक के पुत्र पर किरायेदार महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 17 में बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही महिला ने मकान मालिक के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति परदेश