सिकंदराराऊ: उमरावपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, चार घायल, पुलिस ने किया राहत और बचाव कार्य
अलीगढ़-एटा हाईवे पर स्थित उमरावपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।