जशपुर: कुनकुरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकली
जशपुर के कुनकुरी में 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली गई ।जहां नलोगों में उत्साह और देशभक्ति का जोश भर दिया। - दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुनकुरी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लॉयला कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां यात्रा एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गई।