चूरू: वार्ड संख्या 40 से युवती लापता, परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई
Churu, Churu | Aug 15, 2026 चूरू शहर के वार्ड नंबर 40 से एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं और अपने स्तर पर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। कई दिनों तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।