नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर और पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया आमंत्रित
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर से बातचीत कर उनके साहस की सराहना की। नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छर को भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने तथा समारोह में सम्मान स्वरूप ज्योति प्रज्वलित करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए आरक्षित होता है, लेकिन कैप्टन मच्छर के मामले में इजरायल के लोग उनका स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कैप्टन मच्छर पर उनके सह-पायलट ने कॉकपिट में हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों ने स्थिति संभालने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।
नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छर से कहा, **“आप भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के सच्चे हीरो हैं।”** उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। (
Shamgarh, Mandsaur | Oct 4, 2026