निज़ामाबाद: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व धमकी भरा पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व धमकी भरे पोस्ट करने के मामले में तहबरपुर पुलिस ने बुधवार को सुबह ग्यारह बजे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है वही पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले प्रियांशु चौरसिया (21) निवासी बेलवा बिशुनपुर की आईडी चिन्हित की गई थी ।