भगवानपुर: भाकपा की पदयात्रा समाप्त, 1 सितंबर को 'दिल्ली चलो' का आह्वान
भगवानपुर भाकपा अंचल परिषद के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत छह अगस्त 2026 से दामोदरपुर पंचायत से शुरू हुई पदयात्रा का समापन लखनपुर, तकिया एवं काजी रसलपुर पंचायत में पहुंचकर किया गया। इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने “एक सितंबर को दिल्ली चलो”, “बदलाव जरूरी है”, “भाजपा-मोदी हटाओ, देश बचाओ” जैसे नारों के साथ पदयात्रा का समापन किया