सोरांव: मऊआइमा इलाके में बेटे की मौत के बाद बहू ने रचाया दूसरा विवाह, ताला तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाया
मऊआइमा क्षेत्र के कटभर परवेजपुर गांव में एक महिला ने अपनी बहू पर घर का ताला तोड़कर सामान ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता राजू देवी पत्नी स्व. राम आधार के अनुसार उनके बेटे यशवंत की शादी आरती देवी के साथ हुई थी। कुछ वर्ष बाद सड़क हादसे में यशवंत की मौत हो गई। बहू ने बिना सूचना दिए बीबीपुर निवासी अनिकेत के साथ बेल्हा मंदिर में विवाह कर ली।