कुम्भराज: एक दिवसीय खंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण का ग्राम पूरापोसर में आयोजन, कलेक्टर ने कहा गुना बनेगा हॉर्टिकल्चर का बड़ा हब
Kumbhraj, Guna | Sep 30, 2026 गुना में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का 30 सितंबर को ग्राम पुरापोसर में आयोजन हुआ। कलेक्टर ने किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर हॉर्टिकल्चर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा, गुना जिला हॉर्टिकल्चर का हब बनने जा रहा है, उन्नत खेती से किसानों की आय बढ़ेगी।