CM से लेकर अफसरों तक कांवड़ियों पर कर रहे है पुष्पवर्षा लेकिन गोला पुलिस कर रही गाली-गलौज !
यूपी के लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सावन माह में जहां मुख्यमंत्री से लेकर आईपीएस और आईएएस अधिकारी तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान कर रहे हैं, वहीं गोला गोकर्णनाथ के तीर्थ कुंड में स्नान कर रहे कांवड़ियों के साथ एक दरोगा के कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में दरोगा कांवड़ियों से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है,सवाल उठ रहा है कि जब शासन-प्रशासन कांवड़ियों के सम्मान और सेवा का संदेश दे रहा है, तो आखिर तीर्थ स्थल पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल क्यों कर रहा है?
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 18, 2026