नगर निगम कार्यालय पहुंची उड़नदस्ता टीम, योजना से जुड़े मामले की जांच
सहरसा: पटना से चार सदस्यीय तथा सहरसा से वरीय अधिकारियों की उड़नदस्ता टीम शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम द्वारा योजना से संबंधित मामले की जांच की जा रही है। जांच को लेकर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल रही।
उड़नदस्ता टीम में एडीएम निशांत कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। टीम द्वारा योजना से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
#viralvideochallenge #saharsa