बहराइच: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव ने खाद की कालाबाज़ारी का लगाया आरोप, जिला कृषि अधिकारी बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
इंटरनेशनल पहुंचे भारतीय किसान यूनियन जिला सचिव ने किसानों को ओवर रेटिंग कर खाद की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी खाद की कालाबाजारी या ओवर रेटिंग करने का मामला सामने आया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।