बरेली: नवरात्र से पहले बरेली की गड्ढायुक्त सड़कों पर चलेगा मरम्मत अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बरेली में नवरात्र से पहले बरेली की गड्ढायुक्त सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सड़कों के गहरे गड्ढे चिन्हित कर उन्हें भरने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जो निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं,