बिंदकी: औंग थाने में पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने बिहार प्रांत के दो लोगों के खिलाफ विश्वासघात का दर्ज कराया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के औंग थाने में पूर्व विधायक व कोल्ड स्टोर यूनियन फतेहपुर के जिलाध्यक्ष आदित्य पांडे ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात 12 बजे रंजीत यादव तथा उसके भाई साधु यादव निवासी मधुबनी बिहार के खिलाफ विश्वास घात का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया कि कोल्ड स्टोर में आलू लोडिंग अनलोडिंग करने की बात हुई थी। एडवांस पैसा भी दिया गया लेकिन काम नही किया गया।