सफीपुर: उन्नाव में ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आसीवन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उन्नाव-संडीला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में बैठे एक यात्री शिव प्रसाद (42) की मौत हो गई।