रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने डकरा गांव से 3 शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है।इसी कड़ी में रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने सोमवार 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकरा क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस टीम ने डकरा में छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया।