सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया
जयपुर की जोबनेर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जोबनेर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस ने इस मामले में सुनीता सांसी और सुशील सांसी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया आगेकी कार्रवाई जारी है।