कटकमसांडी: कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय के सभा स्थल पर पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।