पटियाली: तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के बीच बच्चे स्टीमर से स्कूल पहुंच रहे हैं, हर रोज लिख रहे संघर्ष की कहानी
पटियाली। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगला नरपत और नगला दुर्जन के बीच वर्ष 2019 में सड़क कटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित है। सड़क निर्माण की मंजूरी के बावजूद जलभराव से काम शुरू नहीं हो सका। गुरुवार को बच्चे बस्ते लेकर स्टीमर से स्कूल जाते और लौटते दिखाई दिए। बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह है।