पांडू: पांडु प्रखंड कार्यालय में आकर्षक झंडा चौक का उद्घाटन, प्रमुख नीतू सिंह ने किया
Pandu, Palamu | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पांडु प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित झंडा चौक एवं चबूतरे का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत निर्मित झंडा चौक का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद इसी नवनिर्मित स्थल पर स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।