*हर्रैया में 10 किमी लंबी तिरंगा बाइक यात्रा, हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 अगस्त 2026*
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा हर्रैया की ऐतिहासिक धरती पर आज राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन देखने को मिला। *विधायक हरैया अजय सिंह* के नेतृत्व में निकली लगभग 10 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा बाइक यात्रा में 6 से 7 हजार बाइकों, सैकड़ों चारपहिया वाहनों और हजारों राष्ट्रभक्तों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा।
बी.आर. ग्राउंड हर्रैया से प्रारंभ होकर महाजन इंटर कॉलेज परिसर तक निकली यह यात्रा नेशनल हाईवे, भदावल, संसारीपुर, हर्रैया कस्बा एवं महूघाट से होकर गुजरी। यात्रा के पूरे मार्ग पर तिरंगे की छटा और राष्ट्रभक्ति के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
भीषण गर्मी के बावजूद जिस तरह हजारों लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, वह हर्रैया की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा। यात्रा में युवाओं, विशेषकर Gen-Z की बड़ी भागीदारी ने नई पीढ़ी के राष्ट्रप्रेम और ऊर्जा का प्रभावशाली संदेश दिया। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा थामकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया।
इस दौरान यात्रा के मार्ग में हर्रैया वासियों ने अपने लोकप्रिय *विधायक अजय सिंह* के प्रति अपार स्नेह और आत्मीयता का प्रदर्शन किया। जगह-जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अपने विधायक पर प्रेम और आशीर्वाद लुटाया। महिलाओं ने छतों और घरों से तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिनंदन किया।
तिरंगा यात्रा में उमड़े विशाल जनसैलाब ने *विधायक अजय सिंह* की जनता के बीच मजबूत पकड़ और क्षेत्रवासियों के साथ उनके गहरे आत्मीय संबंध को भी प्रदर्शित किया। व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस ऐतिहासिक यात्रा में *उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं मा० दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला* की प्रारंभ से समापन तक गरिमामयी सहभागिता रही। उनकी उपस्थिति ने यात्रा में शामिल युवाओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह और बढ़ाया।
*विधायक अजय सिंह* ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा हर्रैया की जनता, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं समस्त राष्ट्रभक्त सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस टीम को भी सुव्यवस्थित इंतजाम के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान को नमन, तिरंगे की आन-बान-शान के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अटूट संकल्प का विराट प्रतीक है। हर्रैया ने आज यह सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति यहां की सांसों में बसती है।
*“हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान—हर्रैया की यही पहचान!”
🇮🇳*भारत माता की जय! वंदे मातरम्! जय हिंद!
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 14, 2026