हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत सतगांवा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 1से 5 में पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को गति देते हुए वार्ड नंबर 1से 5 तक में बुधवार के दोपहर 2:00 बजे पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड नंबर 1 उदीन अंसारी के घर से वार्ड नंबर 5 प्रमोद रवि के घर तक प्राक्कलित राशि 9 लाख 90 हजार छह सौ एकरारित राशि 660730 की लागत से बनने वाली सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।