गभाना: पिसावा पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने नामजदों द्वारा घर पर आकर मारपीट करने व पत्नी के साथ छेड़छाड करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रशांत, कृष्णा व सौरभ निवासी विक्रमगंज पिसावा को गिरफ्तार कर लिया।