बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण किया और द्रंग ब्लॉक के 8 क्लस्टरों में ड्रिप सिंचाई कार्य पांच दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल है। बड़ागांव में 62 बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर 1.29 करोड़ रुपये खर्च कर 12,753 अमरूद के उन्नत पौधे रोपे गए हैं।