देवरी: देवरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से कर्मा पूजा संपन्न
Deori, Giridih | Sep 23, 2026 भाई-बहन के अटूट विश्वास एवं प्रेम का त्योहार कर्मा पर्व देवरी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से नेम, निष्ठा से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कर्मा पूजा को लेकर कर्मा के गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा। त्योहार के अवसर पर सुबह से ही महिलाएं व युवतियां स्नान, ध्यान कर पूजा स्थल पर कर्मा गीत गाने के लिए पहुंची।